फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Rs 2.12 lakh fine on 62 farmers who burn stubble

पराली जलाने वाले 62 किसानों पर 2.12 लाख रुपये जुर्माना

Thu, 21 Nov 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Rs 2.12 lakh fine on 62 farmers who burn stubble
श्रावस्ती। पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में पराली जलाने वाले 62 किसानों पर प्रशासन ने दो लाख बारह हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया है। प्रशासन की सूची में सबसे अधिक जमुनहा तहसील तो सबसे कम इकौना के किसान शामिल हैं। किसानों पर यह कार्रवाई लेखपालों की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
विज्ञापन

फसल अवशेष जलाने वाले किसानों को अब आर्थिक दंड भी मिलना शुरू हो गया है। इस आर्थिक दंड की पहली सूची प्रशासन ने जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार प्रशासन ने पराली जलाने पर 62 लोगों पर कार्रवाई करते हुए उनके ऊपर दो लाख बारह हजार पांच सौ रुपये का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन

इसमें भिनगा तहसील के नौ, जमुनहा के 48 व इकौना के कुल पांच किसान शामिल हैं। भिनगा तहसील के जानकी नगर, लक्ष्मनपुर बाजार, रामपुर जब्दी शाहपुर पूरेदीन, जमुनहा के कलकलवा, बैदौरा, गौसपुर, फुलवरिया शाहपुर, महरू मुर्तिहा, सिटकहना, महदेवा, जोगिया, खांवा पोखर, तिवारी गांव, दिकौली, लखाही खास, बरदेहरा भारी, अकारा, मोहरनिया, फतुहापुर, नेवरिया, चंदर्खा बुजुर्ग, पिपरी, तुलसीपुर, बभनपुरवा, शिवपुर भागड़ व बरदगहा के ग्रामीणों पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इकौना तहसील के इकौना देहात, कटरा व खरगूपुर के किसानों पर भी पराली जलाने पर जुर्माना लगाया गया है। इन किसानों पर रकबे के अनुसार ढाई व पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय ने बताया कि पराली जलाने वाले किसानों की सूची की रिपोर्ट हल्का लेखपाल ने कृषि विभाग को उपलब्ध कराई थी। इस सूची का सत्यापन कृषि विभाग ने किया है। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed