{"_id":"68b34b4a42ec8c9f67049569","slug":"roadways-bus-hits-student-dies-youth-seriously-injured-shravasti-news-c-104-1-slko1011-113724-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: रोडवेज बस ने मारी टक्कर, छात्र की मौत, युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: रोडवेज बस ने मारी टक्कर, छात्र की मौत, युवक गंभीर
Sun, 31 Aug 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ पर शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सड़क किनारे खड़े एक छात्र व स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र व युवक को मेडिकल कॉलेज बहराइच ले जाया गया, जहां छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पयागपुर क्षेत्र के मलावा गांव निवासी त्रिपुरारी त्रिपाठी (14) गिलौला स्थित प्रेम कुमार शुक्ला इंटर कॉलेज एकघरवा में कक्षा आठ का छात्र था। शुक्रवार शाम वह स्कूल में छुट्टी के बाद घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था।
उसी दौरान उसने हरदत्त गिरंट के नासिरगंज निवासी स्कूटी सवार सलीम अहमद (30) से लिफ्ट मांगी। छात्र स्कूटी पर सवार ही हो रहा था कि, इकौना की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दोनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में गंभीर रूप से घायल त्रिपुरारी व सलीम को स्थानीय लोगों ने सीएचसी गिलौला पहुंचाया। दोनों की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल काॅलेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान त्रिपुरारी की मौत हो गई।
त्रिपुरारी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कैंसर पीड़ित बाबा रामाकांत त्रिपाठी जहां पोते की मौत से अचेत हो गए, तो वहीं घर की महिलाएं चीख पड़ीं। त्रिपुरारी के स्कूल में भी शोक की लहर दौड़ गई।
रोडवेज बस व चालक को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
-विनय पांडेय, थाना प्रभारी