फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Roads and tracks damaged by rain are not being repaired

Shravasti News: बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग व पटरियों की नहीं हो रही मरम्मत

Thu, 17 Aug 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 17 Aug 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Roads and tracks damaged by rain are not being repaired
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रावस्ती। तराई में विगत दिनों हुई बरसात के कारण फोरलेन सहित कई मुख्य मार्ग व उनकी पटरियां क्षतिग्रस्त हो गई। इनकी मरम्मत भी नहीं कराई गई जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
जिले में विगत दिनों होने वाली बरसात के कारण भिनगा बहराइच फोरलेन भकला पुल, पिपरा पुल सहित कई अन्य स्थानों पर मुख्य मार्ग व पटरियां बरसात के पानी के तेज बहाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। यही हाल भिनगा सिरसिया मार्ग का भी केन नाले के आसपास का भी है।
विज्ञापन

इससे भिनगा लक्ष्मणपुर, भिनगा तालबघौड़ा, राजपुर चिल्हरिया मोड़, भिनगा परसा, भिनगा इकौना, जमुनहा बहराइच व बौद्ध परिपथ सहित बरदेहरा बदला तथा लक्ष्मननगर गिलौला मार्ग भी अछूता नहीं है। पटरियों की मिट्टी बह जाने के कारण मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर मुख्य मार्ग के नीचे की मिट्टी बह जाने के कारण यहां कब कोई बड़ी घटना घटित हो जाए कहा नहीं जा सकता है। इसके बावजूद मार्ग की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। वहीं इस बारे में अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसके हरित का कहना है कि क्षतिग्रस्त मार्ग की सूची तैयार कराई जा रही है। जल्द ही इनकी मरम्मत कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed