{"_id":"6a70daaf5f182b082604c220","slug":"rita-won-the-race-and-rabia-triumphed-in-badminton-shravasti-news-c-104-1-srv1004-122140-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: दौड़ में रीता व बैडमिंटन में राबिया ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: दौड़ में रीता व बैडमिंटन में राबिया ने मारी बाजी
Mon, 03 Aug 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
छात्राएं
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में सोमवार को जिला स्तरीय बालिका एथलेटिक्स एवं खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने किया। प्रतियोगिता में कक्षा एक से 12 तक की छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
डीएम ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल भावना आवश्यक है। एथलेटिक्स की 50 मीटर दौड़ (कक्षा एक से पांच) में रीता प्रथम, राबिया द्वितीय और दिव्यांशी तृतीय रहीं। कक्षा छह से आठ की 100 मीटर दौड़ में सानिया बानो ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में अनामिका दूसरे और खुशबू तीसरे स्थान पर रहीं। कक्षा नौ से 12 की 100 मीटर दौड़ में संजना देवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। कुलसुम द्वितीय और लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहीं। बैडमिंटन में कक्षा एक से पांच के मैच में राबिया सफीक ने जीत दर्ज की। ओडिशा द्वितीय और हरीश तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा छह से आठ के बैडमिंटन मैच में सानिया बानो प्रथम रहीं। मानसी द्वितीय और नंदिनी तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा नौ से 12 के बैडमिंटन मुकाबले में सिंपल को प्रथम स्थान मिला। ममता द्वितीय और विनीता तृतीय स्थान पर रहीं। ताइक्वांडो में कक्षा एक से पांच के मुकाबले में अवनी प्रथम, सुरभि द्वितीय और जानवी तृतीय रहीं। कक्षा छह से आठ के मुकाबले में आराध्या ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रिया द्वितीय और मिष्ठी तृतीय स्थान पर रहीं।
कबड्डी में भी दिखाया दमखम
ताइक्वांडो में कक्षा नौ से 12 के मुकाबले में वैष्णवी प्रथम, अंकु द्वितीय और ज्योति तृतीय रहीं। कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय टिकुईया हरिहरपुर रानी ने कक्षा एक से पांच के वर्ग में एमए कॅरिअर अकादमी को हराया। कक्षा छह से आठ के मुकाबले में केजीबीवी हरिहरपुर रानी ने केजीबीवी सिरसिया को पराजित किया। कक्षा नौ से 12 के मुकाबले में केजीबीवी सिरसिया ने राजकीय हाईस्कूल गोठवा को हराया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी बृजेश कुमार सोनी, प्रशिक्षक जगेश्वर सैनी, विवेक कुमार, सूर्य प्रकाश पांडेय, जीतेंद्र यादव, विकास कुमार गिरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।