{"_id":"5f7c9ae48ebc3e9bed14af72","slug":"reward-smuggler-of-15-thousand-arrested-srawasti-news-lko543875914","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार का इनामी अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार का इनामी अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
श्रावस्ती। मल्हीपुर पुलिस ने विगत वर्ष 87 किलो गांजा बरामद किया था। इस मामले में वांछित देवरिया जनपद निवासी तस्कर फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 15 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की थी। सोमवार रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मल्हीपुर पुलिस ने 17 नवंबर 2019 को गश्त के दौरान 87 किलो गांजा बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने देवरिया जिले के थाना सलेमपुर अंतर्गत ग्राम सोनबरसा निवासी रूदल यादव के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया था। आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया था।
उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे व क्षेत्राधिकारी हौसला प्रसाद के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह को लगाया था। आरोपी की गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा भी की थी।
विज्ञापन
मुुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने रूदल यादव को भिनगा मल्हीपुर मार्ग स्थित मधवापुर घाट पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।