फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Response from CDPO summoned for lack of plantation

पौधरोपण न होने पर सीडीपीओ से जवाब तलब

Tue, 13 Aug 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Response from CDPO summoned for lack of plantation
प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। हरिहरपुररानी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर का मंगलवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें दो सहायक शिक्षक व एक शिक्षामित्र आकस्मिक अवकाश पर मिले। वहीं परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में पौधरोपण न मिलने पर डीएम ने सीडीपीओ से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर के निरीक्षण के दौरान डीएम ओपी आर्य ने शिक्षक उपस्थित पंजिका देखा। यहां सहायक अध्यापिका रंजिता शर्मा चिकित्सा अवकाश पर, शिक्षिका साबियाबी व शिक्षामित्र विनोद कुमार मौर्य आकस्मिक अवकाश पर मिले।
विज्ञापन

छात्र उपस्थित पंजिका के निरीक्षण में संख्या कम मिलने पर शिक्षकों से इसका कारण पूछा। इस पर शिक्षक संतोष जनक उत्तर नहीं दे सके। इस पर डीएम ने शिक्षकों को विद्यालय बंद होने के बाद अभिभावकों से मिलकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। डीएम ने छात्रों से हिंदी की पुस्तक पढ़वाने के साथ ही गणित के प्रश्न भी पूछे। इनका कुछ बच्चे जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाते हुए एक माह में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का निर्देश दिया। बीएसए व बीईओ को भ्रमणशील रह कर शिक्षा व्यवस्था पटरी पर लाने का निर्देश दिया। डीपीआरओ को सफाई कर्मियों का रोस्टर बना कर विद्यालय में सफाई कराने का निर्देश दिया। परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में पौधरोपण न होने के लिए सीडीपीओ से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed