{"_id":"644811d4ff0cb6f7d80090a6","slug":"residents-of-the-district-should-avoid-the-heat-dm-appealed-srawasti-news-c-13-1-200282-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: लू से बचें जिलेवासी... डीएम ने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: लू से बचें जिलेवासी... डीएम ने की अपील
विज्ञापन
श्रावस्ती। डीएम नेहा प्रकाश ने जिलेवासियों से लू से खुद को बचाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लू के प्रभाव को गंभीरता से लें। सिरदर्द, बुखार, उल्टी, अत्यधिक पसीना व बेहोशी आने, कमजोरी महसूस होने, शरीर में ऐंठन, नब्ज असामान्य होने पर व्यक्ति को छायादार जगह पर लिटाएं। कपड़े ढीले करें, कच्चे आम का पना आदि पिलाएं, तापमान घटाने के लिए ठंडे पानी की पट्टियां रखें, प्रभावित व्यक्ति को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर चिकित्सक की सलाह लें।
घर से बाहर निकलने से पहले भरपेट पानी अवश्य पिएं, सूती, ढीले व आरामदायक कपड़े पहनें। धूप में निकलते समय अपना सिर ढक कर रखें, टोपी, कपड़ा या छतरी का प्रयोग करें। पानी, छाछ, ओआरएस का घोल या घर में बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नींबू पानी, आम का पना का सेवन करें। भरपेट ताजा भोजन करके ही घर से निकलें, धूप में अधिक न निकलें।
अधिकारियों व कर्मचारियों को डाक मतपत्र का 29 को मिलेगा प्रशिक्षण
श्रावस्ती। निकाय चुनाव में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कार्मिकों, वाहन चालक व क्लीनर तथा हेल्पर भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए डाक मतपत्र की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए 29 अप्रैल को सुबह 10 बजे से एक बजे तक डीपीआरसी भवन विकास भवन परिसर में प्रशिक्षण दिया जायेगा।
विज्ञापन
डीएम नेहा प्रकाश ने बताया कि नगर पालिका परिषद भिनगा में काउंटर संख्या एक व नगर पंचायत इकौना के लिए काउंटर संख्या दो पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए प्रारूप ग घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर सत्यापन कराने के लिए भिनगा में जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह व इकौना में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेन्द्र कुमार को अनुप्रमाणन कर्ता अधिकारी नामित किया गया है। संवाद