{"_id":"69ebbdf7289b5b2ede0b2b54","slug":"report-filed-against-13-named-and-15-unknown-persons-for-blocking-the-buddhist-circuit-shravasti-news-c-104-1-slko1011-119682-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बौद्ध परिपथ जाम करने पर 13 नामजद व 15 अज्ञात पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बौद्ध परिपथ जाम करने पर 13 नामजद व 15 अज्ञात पर रिपोर्ट
Sat, 25 Apr 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
इकौना। पेट्रोल-डीजल न मिलने से आक्रोशित उपभोक्ताओं को बौद्ध परिपथ जाम करना महंगा पड़ा। इकौना थाने के उपनिरीक्षक रामदुलार यादव ने सड़क जाम करने वाले 13 नामजद व 15 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस जांच में जुटी है।
मोहनीपुर पेट्रोल पंप पर सुबह से ही पेट्रोल-डीजल वितरण न होने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह अचानक राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। प्रदर्शनकारियों ने यूकेलिप्टस की बल्लियां रखकर सड़क को घेर लिया। इससे सड़क के दोनों तरफ लगभग पांच से छह किमी तक लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक रामदुलार यादव ने प्रदर्शनकारियों को समझाया, लेकिन लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने बताया कि शांतिभंग करने व आम लोगों को परेशान करने पर राजेश, मुकेश, बड़कऊ, राकेश, प्रदीप, अल्ताफ, जीवनलाल, ननकू, अर्जुन, चिरागी, राजकुमार, दिनेश और अजित यादव सहित 15 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।