फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Relief from heat, crops cropped up

गर्मी से मिली राहत, फसलें लहलहाईं

Sun, 22 Sep 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Relief from heat, crops cropped up
रविवार को हुई बरसात के बाद खेतों में भरा पानी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। विगत कई दिनों से गर्मी से परेशान तराईवासियों के लिए रविवार का दिन राहत भरा रहा। दिन भर रुक रुक कर हुआ बारिश से तापमान में गिरावट आई। वहीं फसलों को भी पर्याप्त पानी मिल गया। इससे किसानों ने खेतों में यूरिया डालना शुरू कर दिया। उधर इस बरसात ने एक बार फिर नगर की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। जगह जगह जलभराव व गंदगी के कारण लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

तराई में कई दिनों से बारिश नहीं हुई थी। इससे लोग गर्मी से बेहाल थे, वहीं पानी नहीं मिलने से धान के खेतों में दरार नजर आने लगी थी। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगीं थीं। वहीं रविवार सुबह हुई रिमझिम बरसात से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

इसके साथ ही धान व अन्य फसलों को पानी के रूप में संजीवनी मिली। बारिश को देखते हुए किसानों ने खेतों में यूरिया का छिड़काव करना शुरू कर दिया है। वहीं बरसात का असर तापमान पर भी पड़ा है। जहां पहले लोग गर्मी से परेशान थे वहीं अब मौसम ठंडा हो गया। इससे लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बरसात ने भिनगा नगर में सफाई व्यवस्था की एक बार और पोल खोल दी। जगह जगह एकत्र कूड़े पर पानी पड़ने के कारण उससे दुर्गंध उठने लगी है। वहीं खैरी मोड़ के मार्ग पर एक बार फिर जलभराव हो गया है। इसी तरह भिनगा में आर्य समाज मंदिर के बगल में पानी भर गया है। इसके चलते लोगों को गंदे पानी से होकर आना जाना पड़ रहा है।
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कीचड़ व जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। भिनगा में खलवा बाजार, व्यास भवन, शंकरी सिंह चौराहा, खैरी मोड़, दहाना बस स्टैंड व इकौना के कई स्थानों पर जलभराव से लोगों को दिक्कतें हुईं। वहीं सुबह से हो रही बरसात के कारण पूरे दिन बिजली की आवाजाही जारी रही।

जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने कहा कि धान की फसल को इस समय पानी की जरूरत है। इस बरसात से फसलों को संजीवनी मिली है। खेतों को पानी मिलने से लेट वैरायटी के धान को उभरने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही अन्य फसलों को भी बारिश से लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed