{"_id":"64c2b70b74436fa5ac095dfd","slug":"rapidly-spreading-eye-infection-in-terai-srawasti-news-c-104-1-srv1002-589-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: तराई में तेजी से फैल रहा आंख का संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: तराई में तेजी से फैल रहा आंख का संक्रमण
Thu, 27 Jul 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में आई फ्लू (आंख का संक्रमण) के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 25 से 30 आई फ्लू के मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं नेत्र सर्जन लोगों से इसे और फैलने से रोकने के लिए एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।
तराई में आंख का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। संयुक्त जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन 25 से 30 आई फ्लू के मरीज आ रहे हैं। इन्हें आंख लाल होने, आंख से पानी गिरने, कीचड़ आने व आंख के चिपकने की शिकायत बताई जा रही है। बृहस्पतिवार को भी दोपहर बारह बजे तक आंख अस्पताल में 25 आंख के संक्रमण के मरीज आ चुके हैं। इनका नेत्र सर्जन डा. फणींद्र तिवारी की ओर से नेत्र परीक्षण किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में आंख के संक्रमण की बीमारी आम है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। लोगों को चाहिए कि वह अपनी आंख पर हाथ लगाने से बचें। आंख को ठंडे पानी से धुले, काला चश्मा लगाए तथा एंटीबायोटिक ड्राॅप डाले। डेक्सिन आदि ड्राप कदापि न डालें।
विज्ञापन
ऐसे में यदि किसी में यह संक्रमण है तो उसके परिवार में फैलने का खतरा भी रहता है। इसलिए अपना कपड़ा, गमछा, तौलिया आदि अलग रखें। दूसरे के संपर्क में जाएं। साथ ही बीमारी के लक्षण दिखने पर नेत्र चिकित्सक की सलाह लें।