फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Rajpur post is necessary in every view on the border area

सीमा क्षेत्र पर हर दृष्टि में आवश्यक है राजपुर चौकी

Wed, 01 Jul 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Rajpur post is necessary in every view on the border area
सिरसिया (श्रावस्ती)। राजपुर पुलिस चौकी व चौकी प्रभारी के लिए बुधवार का दिन शायद कभी न भूलने वाला यादगार पल बन गया। जब एसपी सहित सभी उच्चाधिकारी एक साथ चौकी पहुंचे। जहां उन्होंने नवनिर्मित भवन का उद्घाटन कोर चौकी प्रभारी को उनकी कुर्सी पर बैठाया। इसके साथ ही उन्हें अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

राजपुर पुलिस चौकी के नवनिर्मित भवन का बुधवार को उद्घाटन हुआ। पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद व प्रभारी निरीक्षक सिरसिया विनोद कुमार के साथ मिल कर चौकी प्रभारी राजपुर मोड़ रवींद्र सिंह को उनकी कुर्सी पर बैठाया। चौकी में पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान एसपी ने कहा कि पुलिस जनता की मित्र है। उसे आमजन के साथ मित्रवत व्यवहार करना चाहिए। चौकी प्रभारी होने के कारण यह आपकी नैतिक जिम्मेदारी है कि आप क्षेत्र वासियों से सामंजस्य बनाए रखें।
विज्ञापन

यह पुलिस चौकी इंडोनेपाल सीमा क्षेत्र पर स्थित होने के कारण सीमा सुरक्षा सहित प्रत्येक दृष्टि में महत्वपूर्ण है। यहां सीमा पार तस्करी, मानव तस्करी व शातिर अपराधियों के आने जाने की संभावनाएं प्रबल हैं। यदि आपका जनता के साथ बेहतर संवाद बना रहा तो ऐसे समाज व राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को रोकने में निश्चित ही कामयाबी मिलेगी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने पुलिस चौकी परिसर में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed