फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Quickly resolve the problems of the soldiers: Sherkhane

जवानों की समस्याओं का करें त्वरित निस्तारण : शेरखाने

Fri, 08 May 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 08 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Quickly resolve the problems of the soldiers: Sherkhane
श्रावस्ती। एसएसबी उप महानिरीक्षक (प्रचालन) एसडी शेरखाने दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा पहुंचे। उन्होंने जवानों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


उन्होंने वाहिनी की प्रचालन गतिविधियों, सीमा सुरक्षा व्यवस्थाओं और प्रशासनिक कार्यों का भी जायजा लिया। कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने उप महानिरीक्षक को विस्तृत जानकारी दी। उप महानिरीक्षक ने वाहिनी मुख्यालय स्थित प्रशासनिक भवन, विभिन्न कार्यालय शाखाओं, केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार, वेट कैंटीन, जवान मैस, अधीनस्थ अधिकारी मैस और पारिवारिक आवास क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इसके बाद सीमा चौकी सुइयां और सीमा क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और सैनिक सम्मेलन आयोजित किया। जवानों को सीमा सुरक्षा के प्रति सतर्क और सजग रहते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed