फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Quick settlement of pending disputes: ASP

लंबित विवचनाओं का जल्द करें निस्तारण : एएसपी

Fri, 23 Jul 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Quick settlement of pending disputes: ASP
श्रावस्ती। अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे शुक्रवार को सोनवा थाने पहुंचे। जहां उन्होंने थाना परिसर, भोजनालय, बैरक, आगंतुक कक्ष, माल खाना, हवालात, थाना कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान बरसात को देखते हुए उन्होंने थाना प्रभारी को सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने, झाड़ियां आदि न उगने देने, जलनिकासी का उचित प्रबंध रखने का निर्देश दिया। साथ ही थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों की जांच कर उनका रखरखाव व्यवस्थित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके बाद महिला हेल्प डेस्क पहुंचे एएसपी ने वहां तैनात महिला आरक्षी से उनका हाल जाना। साथ ही यहां आने वाली शिकायतों व उनके निस्तारण के बारे में जानकारी ली। प्राप्त शिकायतों को थाना प्रभारी सहित संबंधितों को हस्तानांतरित करने व उनका यथाशीघ्र निस्तारण करने को कहा। इस दौरान उन्होंने विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित अहकमात की समीक्षा की।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान एएसपी को बीस विवेचनाएं लंबित मिलीं। जिस पर नाराजगी जताते हुए उन्हें एक सप्ताह में निस्तारित करने तथा सभी वांछित, वारंटी आदि को गिरफ्तार करने एवं क्षेत्र में अमन चैन बनाए रखने के लिए रात गस्त बढ़ाने का निर्देश दिया। इस मौके पर थाना प्रभारी सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed