{"_id":"6499d0a1c28f28f52500d0b8","slug":"pucca-construction-being-done-by-occupying-government-land-srawasti-news-c-104-1-slko1050-225-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सरकारी भूमि पर कब्जा कर हो रहा पक्का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सरकारी भूमि पर कब्जा कर हो रहा पक्का निर्माण
Mon, 26 Jun 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। कलकलवा में ग्राम प्रधान व राजस्व विभाग की मिली भगत से ग्राम समाज व वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम जमुनहा को एक ज्ञापन सौंपा है।
उप जिलाधिकारी जमुनहा रोहित यादव को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव में गाटा संख्या 342 ग रकबा 0.123 हेक्टेयर भूमि सरकारी अभिलेखों में ग्राम समाज व वन विभाग के नाम पर दर्ज है। इस वन भूमि पर ग्राम प्रधान व तहसील के अधिकारियों तथा राजस्व कर्मियों की मिली भगत से पक्का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी शिकायत करने पर राजस्व कर्मी भी कब्जेदारों से मिलकर गलत पैमाइश कर रिपोर्ट लगा देते हैं।
ग्रामीणों ने एसडीएम से इस मामले में त्वरित हस्तक्षेप करते हुए अवैध निर्माण रोकने व आरोपियों के खिलाफ जांच कर दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राम किशोर वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, वंशीलाल, पहलवान, दीनानाथ, बड़कऊ, अवधेश कुमार व संतोष कुमार वर्मा सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।