{"_id":"62c1d88f09d57940e957d831","slug":"publicity-vehicle-will-give-information-about-village-village-insurance-scheme-srawasti-news-lko6379983107","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव बीमा योजना की जानकारी देगा प्रचार वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गांव बीमा योजना की जानकारी देगा प्रचार वाहन
विज्ञापन
विकास भवन परिसर से प्रधानमंत्री फसल बीमा के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते सीडीओ साथ ?
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का फायदा बताने के लिए गांव-गांव किसानों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को विकास भवन परिसर से प्रचार वाहन रवाना हुआ। सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन 10 दिनों तक जिले के गांवों में भ्रमण कर किसानों को जागरूक करेगा।
मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह ने कहा कि जिले की जलवायु व भौगोलिक स्थिति किसानों के लिए अनुकूल भी है और प्रतिकूल भी। यहां बाढ़ का खतरा है तो सूखे का भी भय रहता है। तराई में दैवीय आपदाओं का भी खतरा बना रहता है। ऐसे में किसानों की गाढ़ी कमाई डूब जाती है। ऐसे में किसानों को चाहिए कि वह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसल का बीमा करा लें, जिससे दैवीय आपदाओं में होने वाले नुकसान की भरपाई हो सके।
यह फसल बीमा प्रचार वाहन आगामी 10 दिनों तक जिले के सभी ब्लॉकों के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाकर खरीफ फसल धान, मक्का व अरहर की फसलों के बीमा के लिए किसानों को जानकारी देगा। इस दौरान उप निदेशक कृषि कमल कटियार, जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार यादव, एसडीओ मुनव्वर अली, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जिला प्रबंधक आरपी यादव, तहसील समन्वयक अमित कुमार मिश्रा एवं सुभाष कुमार सहित कृषि विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।