{"_id":"6508a47303519a189b0ef6b4","slug":"psychotic-dies-in-collision-with-vehicle-srawasti-news-c-104-1-srv1001-1359-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: वाहन की टक्कर में विक्षिप्त की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: वाहन की टक्कर में विक्षिप्त की मौत
Tue, 19 Sep 2023 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर में विक्षिप्त की मौत
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर बनकट में विगत काफी समय से एक अर्ध विक्षिप्त रहता है। जो अक्सर संविलियन विद्यालय भगवानपुर बनकट के आसपास टहलता रहता था। रविवार रात विद्यालय के सामने बौद्ध परिपथ पर उसे अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस मृतक की शिनाख्त नहीं कर पाई।
बच्चों के विवाद मे मारपीट
श्रावस्ती। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम मध्य नगर मनोहरापुर के मजरा बनकटा में बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान हुई मारपीट में एक तरफ से बैजनाथ आर्या व उसकी पत्नी आरती व दूसरे पक्ष से विद्यावती, छोटका व राजवती घायल हो गई। इकौना पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर घायलों को सीएचसी इकौना पहुंचाया।
उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुई पांच ग्राम पंचायतें
श्रावस्ती। शासन की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण पखवाड़ा मनाया जा रहा था। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जिले की ग्राम पंचायत कंजड़वा, सरवनतारा, चंद्रावा, हल्लाजोत एवं भचकाही का चयन किया गया था। जिनके ग्राम प्रधान को राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में एपीसी व एसीएस तथा पंचायती राज विभाग के मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को लोहिया भवन लखनऊ में सम्मानित किया है।
विज्ञापन
ग्राम सुरक्षा समिति की हुई बैठक
श्रावस्ती। एसएसबी के सीमा चौकी भैसाही नाका की ओर से सोमवार को रनियापुर गांव में सहायक कमांडेंट केएच नाभा चंद्र सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गांव की समस्याएं पर चर्चा हुई। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से सीमा पार की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए एसएसबी का सहयोग करने की अपील किया। इस दौरान उप निरीक्षक जसवंत सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुमित शर्मा, झब्बर सिंह, ठाकरा राम सहित कई अन्य जवान व ग्रामीण मौजूद रहे।