{"_id":"64b6c9bd3b2a43d544060369","slug":"provided-training-for-quick-disposal-of-complaints-srawasti-news-c-104-1-slko1050-475-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए दिलाया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए दिलाया प्रशिक्षण
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को अधिकारियों व कर्मचारियों को आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों के समाधान के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण दिलाया गया। इस दौरान उन्हें पोर्टल स्वयं जांचने, निस्तारण आख्या जांचने आदि के बारे में प्रशिक्षित किया गया।
डीएम कृतिका शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल स्वयं चेक करें। शिकायतों के निस्तारण पर विशेष ध्यान देते हुए निस्तारण आख्या टाइप की हुई ही अपलोड करें। साथ ही इससे शिकायतकर्ता को भी अवगत कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही न बरती जाए। शिकायती पोर्टल आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, ऑनलाइन प्राप्त संदर्भ के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। शिकायतों के निस्तारण को अपने दैनिक कार्यों में सम्मिलित करें। ताकि न तो कोई भी संदर्भ लंबित रहे और न ही शिकायतकर्ता को बार-बार चक्कर लगाना पड़े।
ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शरद श्रीवास्तव ने आईजीआरएस के तहत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के बारे में अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर आईजीआरएस की समीक्षा भी की गई। जिसमें ईओ भिनगा व इकौना की आठ, अधिशासी अभियंता जल निगम की एक, अधिशासी अभियंता सिंचाई की तीन, एडीएम की एक, एसडीएम इकौना की पांच, जमुनहा की तेरह, भिनगा की सात, एलडीएम की दो, बीडीओ इकौना की सोह, गिलौला की 18, जमुनहा की तीन, सिरसिया की पांच, जिला आबकारी अधिकारी की तीन, डीपीआरओ की एक, डीएसओ की एक, डीआईओएस की चार, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन क एक, तहसीलदार इकौना की 31, जमुनहा की छह, भिनगा की बीस, प्रभारी निरीक्षक इकौना की दो, पीओ डूडा की दो, पीडी की एक, पशु चिकित्सा अधिकारी गिलौला की एक, पूर्ति निरीक्षक भिनगा क एक, सीएचसी अधीक्षक इकौना की एक, सीडीपीओ गिलौला व सिरसिया की दो दो, एसपी की एक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक की एक, सहायक विकास अधिकारी इकौना की दो, जमुनहा की चार तथा सिरसिया की चार शिकायतें लंबित मिलीं। जिन्हें पांच दिन में निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया।