फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Protest

लाइनमैन की मौत, लोगों ने लगाया जाम

Sat, 22 Jun 2019 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Protest
रतनपुर (श्रावस्ती)। दिकौली मोड़ पर शनिवार को बिजली के खंभे से गिरकर निजी लाइनमैन की मौत हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने फोरलेन पर शव रखकर प्रदर्शन किया। इससे करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस व अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर जाम हटवाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र सोनवा के ग्राम दिकौली के मजरा बभनचक निवासी रामधीरज वर्मा उर्फ चौबे (28) पुत्र सांवली प्रसाद बहराइच के परसौरा विद्युत उपकेंद्र पर निजी लाइनमैन के तौर पर का काम करता था। शनिवार सुबह दिकौली मोड़ के निकट लाइन में आई फाल्ट दुरुस्त करने के लिए रामधीरज खंभे पर चढ़ा था। इस दौरान पैर फिसलने के कारण वह सिर के बल नीचे गिर पड़ा जिससे उसका सिर फट गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिवारीजन उसे जिला अस्पताल बहराइच ले गए जहां इलाज के दौरान रामधीरज की मौत हो गई। ग्रामीणों ने रतनपुर के पास फोरलेन पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि मृतक के परिवार के एक सदस्य को बिजली निगम में नौकरी व अहेतुक सहायता दी जाय। इसके साथ ही घटना के लिए जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची सोनवा पुलिस व सीओ भिनगा, सीओ जमुनहा व एसडीएम जमुनहा ने ग्रामीणों को समझाकर फोरलेन से जाम हटवाया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक फोरलेन पर आवागमन बाधित रहा। इस बारे में अधिशाषी अभियंता विद्युत रमाशंकर मौर्य ने कहा कि दिकौली क्षेत्र परसौरा बहराइच में आता है। इस बारे में वे कुछ नहीं बता सकते। वहीं एसडीएम जमुनहा मयाशंकर यादव ने मामले की जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed