फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   protest of teacher

प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन

Wed, 18 Sep 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
protest of teacher
श्रावस्ती। प्रेरणा एप के विरोध में बुधवार को उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई के शिक्षकों ने भिनगा में प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भिनगा विधायक को सौंपा। शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र ने कहा है कि बेसिक शिक्षा विभाग के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं का स्थानांतरण उनके आवास से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित विद्यालय में किया जाए। राज्य कर्मचारियों की भांति शिक्षक शिक्षिकाओं को भी सभी सुविधाएं प्रदान की जाए।
विज्ञापन

जिससे शिक्षकों व कर्मचारियों के बीच की असमानता को खत्म किया जा सके। जिला संगठन मंत्री संदीप कुमार मिश्र ने कहा कि विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती आरटीई एक्ट 2009 के क्रम में की जाए। विद्यालयों को भौतिक संसाधनों से दुरुस्त किया जाए। प्ररेणा एप शिक्षकों के आत्म सम्मान पर कुठाराघात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको शिक्षक समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त किया जाए। जिला संयुक्त मंत्री आशुतोष कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना से शिक्षक व शिक्षिकाओं को आच्छादित किया जाए। शिक्षकों की अनगिनत समस्याएं होने के बाद भी सरकार उनका निपटारा करने के बजाय शिक्षकों को बदनाम करने की नियति से प्रेरणा एप लागू कर रही है।

इससे सरकार की शिक्षक विरोधी नीति उजागर हो रही है। इस मौके पर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भिनगा विधायक मोहम्मद असलम राईनी को सौंपा। धरना प्रदर्शन के दौरान आत्माराम वर्मा, संतोष पाठक, इंद्रमणि श्रीवास्तव, अजीमुद्दीन, संतोष सोनी, लक्ष्मी शरण वर्मा, सीताराम, महादेव प्रसाद सहित काफी संख्या में परिषदीय शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed