{"_id":"64c55520987740f64004b634","slug":"private-industrial-park-will-be-built-on-ten-acres-srawasti-news-c-104-1-srv1002-624-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: दस एकड़ में बनेगा निजी औद्योगिक पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: दस एकड़ में बनेगा निजी औद्योगिक पार्क
Sat, 29 Jul 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। उद्योग शून्य श्रावस्ती के भिनगा में दस एकड़ जमीन पर एक निजी औद्योगिक पार्क की स्थापना होगी। चिह्नित जमीन पर प्लाटिंग व रास्ता आदि बनाने के लिए सरकार पांच करोड़ रुपये की आर्थिक मदद भी मुहैया कराएगी। यह जानकारी देते हुए जिला उद्योग केंद्र प्रभारी बीके चौधरी ने दी।
भिनगा देहात की दस एकड़ जमीन को निजी औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए चिह्नित किया है। इस भूमि को विकसित करने, प्लाट, रास्ता आदि बनाने के लिए प्रदेश सरकार भी पूरी मदद करेगी। इसके लिए निजी क्षेत्र के लोगों को प्रति एकड़ पचास लाख रुपये खर्च की धनराशि एक प्रतिशत ब्याज की दर से सरकार मुहैया कराएगी। इस विकसित भूमि को उद्यमियों को आवंटित किया जाएगा।
भिनगा नगर में उद्योग प्रतिष्ठानों की स्थापना हो सके। जिले में इकौना के अतिरिक्त दूसरा कोई भी औद्योगिक क्षेत्र नहीं है। ऐसे में भिनगा में निजी औद्योगिक पार्क की स्थापना से आसपास उद्योगों की स्थापना होने से क्षेत्रवासियों को रोजगार के भी बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।