{"_id":"64306d669235abf784018d44","slug":"prisoners-know-their-legal-rights-srawasti-news-c-13-1-171189-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: कैदियों ने जाने अपने विधिक अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: कैदियों ने जाने अपने विधिक अधिकार
Sat, 08 Apr 2023 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला कारागार बहराइच में शुक्रवार को विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता अपर जिला जज व प्राधिकरण के सचिव ने की। शिविर में मौजूद कैदियों को उनके विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज रामचंद्र यादव ने बंदियों व कैदियों को उनसे संबंधित अधिकार व योजनाओं के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला बंदी बैरक, पुरुष बंदी बैरक, भोजनालय व अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा। महिला कैदियों के स्वास्थ्य व उनके नवजात शिशुओं के वैक्सीनेशन के बारे में विशेष निर्देश दिए। बंदियों से उनकी समस्याएं सुनकर निस्तारण के लिए जेल अधीक्षक को निर्देशित किया। इस दौरान जेलर आनंद कुमार शुक्ला, उपजेलर शेषनाथ यादव, लिपिक दयाराम सहित अन्य मौजूद रहे।