फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Prime Minister Matsya Sampada Yojana will make fishermen self-sufficient

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से आत्मनिर्भर होंगे मत्स्य पालक

Sun, 27 Sep 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Matsya Sampada Yojana will make fishermen self-sufficient
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम की ओर से मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक मत्स्य पालकों को योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी टीके शिबु ने बताया कि भारत सरकार की ओर से मत्स्य उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाने के लिए 20 मई से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) को लागू किया गया है। यह योजना प्रदेश में वर्ष 2020 से वर्ष 2025 तक क्रियान्वित की जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को प्रदेश में लागू किये जाने व उसके क्रियान्वयन के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। केंद्र पोषित योजनाओं में शत प्रतिशत भारत सरकार की हिस्सेदारी है। केन्द्र सरकार की क्रियान्वयन संस्थाओं के माध्यम से सीधे लाभार्थी परक व समूह आधारित योजनायें संचालित होंगी। उनमें सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को कुल इकाई लागत का 40 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति व जनजाति तथा महिला लाभार्थियों को कुल इकाई लागत का 60 प्रतिशत केन्द्रीय सहायता अनुदान के रूप में उपलब्ध कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से जिले में मछुआ समुदाय के लोग, मत्स्य पालक क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह, सहकारी संघ तथा मात्स्यिकीय सहकारी समितियां, अनुसूचित जाति व जनजाति के लोग, महिला, दिव्यांगजन आदि लाभान्वित होंगे। इसके तहत सबसे कमजोर व्यक्ति को लाभान्वित कराते हुए उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करना चाहती है। ऐसे में खेती किसानी के तहत किसान मत्स्य पालन करके अपनी आय बढ़ा सकते हैं। जिसका सभी को लाभ दिलाएं। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed