फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Prepare a good proposal before doing research

शोध करने से पहले तैयार करें अच्छा प्रस्ताव

Fri, 22 Nov 2019 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Prepare a good proposal before doing research
चौधरी श्यामता प्रसाद महिला महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ करते मुख्य अत? - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। स्वर्गीय चौधरी श्यामता प्रसाद महिला महाविद्यालय खरगौरा बस्ती में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरूआत काशी हिंदू विश्व विद्यालय वाराणसी के असिस्टेंट प्रोफेसर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की।
विज्ञापन

इस दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यशाला में प्रोफेसर चिन्मय कुमार राय ने कहा कि छात्राओं को शोध करने से पूर्व एक अच्छा प्रस्ताव तैयार करना चाहिए। उन्होंने शोध तैयार कैसे करें, शोध प्रस्ताव कैसे उत्कृष्ट हो और समाज के लिए लाभकारी हो, इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन

महामाया राजकीय महाविद्यालय के डॉ. एसएन वर्मा ने शोध में किन किन पद्धतियों का प्रयोग किया जा सकता है, साथ ही संकलन के कौन कौन से तरीके हैं के बारे में बताया। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्व विद्यालय लखनऊ के मनीष कुमार तिवारी ने शोध की उपयोगिता एवं समाज पर उसका प्रभाव आदि के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला को असिस्टेंट प्रोफेसर श्याम नारायण वर्मा, नरेंद्र जायसवाल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रवक्ता वेद प्रकाश द्विवेदी, शैनलता, अरशद हुसैन, गीता, अल्फिया सहित परास्नातक की छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed