फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   PRD jawan killed in road accident, fellow injured

सड़क हादसे में पीआरडी जवान की मौत, साथी घायल

Fri, 12 Aug 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
PRD jawan killed in road accident, fellow injured
जमुनहा (श्रावस्ती)। मिर्जापुर चौराहे से ड्यूटी कर गुरुवार को घर लौट रहे पीआरडी जवान की बाइक दर्जीनपुरवा के निकट जानवर से टकरा गई। इसमें एक पीआरडी जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरबंशपुर जब्दी निवासी हंसराज वर्मा व राजापुर पुरैना निवासी छत्रपाल पीआरडी के जवान थे। दोनों की ड्यूटी मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ही मिर्जापुर चौराहे पर लगी थी। जहां से दोनों गुरुवार को ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बाइक लेकर बहराइच जिले के थाना कोतवाली नानपारा क्षेत्र के दर्जिनपुरवा गांव के पास पहुंचे। तभी मार्ग पर मवेशी आ जाने के कारण छत्रपाल बाइक से नियंत्रण खो बैठा। इससे बाइक मवेशी से टकरा कर पलट गई। इसमें छत्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हंसराज वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंची नानपारा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया। जबकि घायल हंसराज को जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी के बाद प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर हर्षवर्धन सिंह व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अतुल कुमार, ब्लॉक कमांडेंट बाबू राम पाठक ने जिला चिकित्सालय बहराइच पहुंचकर पीआरडी जवान का हाल जाना। वहीं दुर्घटना में मृत पीआरडी जवान के परिवारीजनों से मिलकर संवेदना जताई। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed