{"_id":"5f7c9b918ebc3e9be55baff0","slug":"pradhaan-and-secretary-reprimanded-for-irregularity-srawasti-news-lko5438767200","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितता पर प्रधान व सचिव को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितता पर प्रधान व सचिव को फटकारा
विज्ञापन
रतनापुर (श्रावस्ती)। ग्राम पंचायत खर्च के मजरा गोड़धोई में पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने डीपीआरओ से शिकायत की थी। शिकायत के बाद मंगलवार को गांव पहुंचीं डीपीआरओ ने निर्माण कार्य का जायजा लिया। कार्य में अनियमितता मिलने पर ग्राम प्रधान व सचिव को फटकार भी लगाई।
हरिहरपुर रानी क्षेत्र के ग्राम खर्च के मजरा गोड़धोई में पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इस मामले में ग्रामीणों ने कुछ दिन पूर्व जिला पंचायत राज अधिकारी किरन से मिल कर शिकायत की थी। जिसमें ग्रामीणों का आरोप था कि पंचायत भवन के निर्माण में ग्राम प्रधान व सचिव की ओर से अनियमितता बरती जा रही है। भवन निर्माण में सीमेंट की मात्रा कम व रेत की मात्रा ज्यादा है।
मानक विहीन हो रहे निर्माण के कारण पंचायत भवन के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। ग्रामीणों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने गांव पहुंचकर कराये जा रहे निर्माण का जायजा लिया। इस दौरान मिली खामियों पर ग्राम प्रधान व सचिव को फटकार लगाते हुए मानक के अनुसार पंचायत भवन का निर्माण कराने का निर्देश दिया।