फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Power supply disrupted in over 50 villages.

Shravasti News: परिवार नियोजन अभियान का डीएम ने किया शुभारंभ

Tue, 28 Jul 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 28 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted in over 50 villages.
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम किया। इस दौरान डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन एक सकारात्मक सोच है। देश की बढ़ती जनसंख्या नियंत्रित करने के लिए यह बेहद आवश्यक है। चिकित्सा क्षेत्र में गर्भ निरोधक गोलियां, कॉपर टी जैसे विभिन्न साधन उपलब्ध हैं। महिला व पुरुष नसबंदी भी परिवार को नियोजित करने के प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि लड़के की शादी 21 वर्ष और लड़की की 18 वर्ष से पहले नहीं होनी चाहिए। कम उम्र में विवाह से परिवार नियोजन की मंशा पूरी नहीं होती। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जागरूकता वाहन 150 गांवों में भ्रमण कर लोगों को परिवार नियोजन के प्रति सचेत करेगा। इस मौके पर आनंद कुमार सिंह, डॉ. उदय नाथ, प्रभात कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed