फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Polling parties will leave for municipal elections today

Shravasti News: नगर निकाय चुनाव के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Tue, 02 May 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 02 May 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Polling parties will leave for municipal elections today
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा व नगर पंचायत इकौना में बृहस्पतिवार को मतदाता नगर की सरकार के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए बुधवार को नवीन गल्ला मंडी पटना खरगौरा से नगर पालिका परिषद भिनगा के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। जबकि इकौना के लिए इकौना तहसील से रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद भिनगा व नगर पंचायत इकौना में इस बार 49098 मतदाता नगर की सरकार चुनेंगे। इनमें 25574 पुरुष व 23504 महिला मतदाता शामिल हैं। नगर पालिका परिषद भिनगा के 25 वार्डों के लिए 17 मतदान केंद्र व 50 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जहां 18997 पुरुष व 17596 महिला मतदाताओं सहित कुल 36593 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, नगर पंचायत इकौना के 12 वार्डों के लिए चार मतदान केंद्र व 17 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जहां 6577 पुरुष व 5908 महिला मतदाताओं सहित कुल 12485 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नगर पालिका परिषद भिनगा में अध्यक्ष पद के लिए हरा मतपत्र होगा। जबकि नगर पंचायत इकौना में अध्यक्ष पद का मतपत्र सफेद होगा। दोनों ही नगर निकायों में सदस्य पद का मतपत्र गुलाबी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सबसे नीचे होगा नोटा
नगर निकाय में अध्यक्ष व वार्ड सभासद पद के मतपत्र में एक काॅलम में नोटा सहित कुल नौ प्रतीक चिन्ह ही होंगे। यदि नोटा सहित दस प्रत्याशी हुए तो नोटा का निशान दूसरे कॉलम में होगा।

दोनों निकायों में होंगे एक-एक पिंक बूथ
नगर पालिका परिषद भिनगा के जूनियर हाईस्कूल मतदान केंद्र का बूथ नंबर नौ पिंक बूथ होगा। जबकि इकौना में विकास खंड कार्यालय सभाकक्ष बूथ नंबर पांच पिंक बूथ होगा। जहां पीठासीन व मतदान कार्मिक सहित सभी सुरक्षाकर्मी महिला होंगी।

67 पीठासीन व 201 मतदान कार्मिक कराएंगे मतदान
नगर पालिका परिषद भिनगा में 50 पीठासीन व 150 मतदान कार्मिक मतदान प्रक्रिया संपन्न कराएंगे। जबकि इकौना नगर पंचायत में 17 पीठासीन व 51 मतदान कार्मिक चुनाव कराएंगे।

मतपत्र पर न लगाएं अंगूठे का निशान
नगर निकाय चुनाव में बैलेट पेपर का प्रयोग किया जाएगा। ऐसे में मतदाता इस बात का ख्याल रखें कि उनके अंगूठे का निशान मतपत्र पर न लगे। निशान वाले खाने के मध्य ही मोहर लगाएं। लाइन छूने व निशान के बाहर मोहर होने पर मत अवैध हो सकता है। मतपत्र को सावधानी पूर्वक मोड़े। ताकि मोहर की स्याही दूसरे निधान पर न लगने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed