फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Teams gear up for voter list revision: DM

मतदाता सूची पुनरीक्षण में जुटें दल : डीएम

Mon, 12 Oct 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 12 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Teams gear up for voter list revision: DM
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को लेकर बैठक हुई। डीएम ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से अभियान में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के पंजीकरण को प्राथमिकता दी जाए। राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और बूथ लेवल एजेंट, बीएलओ से समन्वय बनाएं। डीएम ने बताया कि नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए फॉर्म-6ए, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरना होगा। ऑनलाइन आवेदन निर्वाचन आयोग की वेबसाइट और मोबाइल एप से भी कर सकते हैं। बैठक में एडीएम ललित कुमार, उपजिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार, एसडीएम आशीष भारद्वाज सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed