श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में शुक्रवार को एसपी ने रैतिक परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने पीआरवी वाहनों सहित पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दुरुस्त करने के लिए आरआई को निर्देश दिए।
एसपी प्राची सिंह शुक्रवार सुबह रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा पहुंचीं। जहां उन्होंने रैतिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान परेड पर मौजूद कर्मचारियों से ड्रिल कमांड सीखने के लिए बताया। इसके बाद उन्होंने यूपी 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मिली खामियों को दूर करने के लिए प्रभारी यूपी 112 को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने ड्यूटी के दौरान सभी कर्मचारियों को वर्दी में रह कर अपना कर्तव्य निर्वहन करने व जनता के साथ मधुर व्यवहार स्थापित करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा का निरीक्षण किया। साथ ही भोजनालय में पहुंच कर भोजन की गुणवत्ता जांची। एसपी ने डीसीआर, बैरिक, शौचालय आदि का निरीक्षण भी किया। जहां मिली कमियों को दुरुस्त करने तथा सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक चौथी राम यादव को निर्देशित किया। परेड के दौरान आर्मोरर ने पुलिसकर्मियों को इंसास राइफल, कार्बाइन व स्मॉल आर्म्स की हैंडलिंग की जानकारी दी। आरक्षी बैरक तथा पुलिस लाइन आवास के आस-पास साफ-सफाई के लिए विशेष ध्यान देने हेतु प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया। इस दौरान सीओ नगर अतुल कुमार चौबे, जमुनहा सतीश कुमार शर्मा मौजूद रहे।