फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Police station and outpost in-charge will be responsible if law and order deteriorates

कानून-व्यवस्था बिगड़ने पर थाना व चौकी प्रभारी होंगे जिम्मेदार

Thu, 21 Jul 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Police station and outpost in-charge will be responsible if law and order deteriorates
श्रावस्ती। जिले की कानून-व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने व अपराध नियंत्रण के लिए गुरुवार को पुलिस कार्यालय में एसपी ने थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने शांति व कानून व्यवस्था बिगड़ने पर थाना व चौकी प्रभारियों को जिम्मेदार मानते हुए उन पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था को लेकर अपराध समीक्षा की। जिसमें कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, चोरी व लूट की घटनाओं की रोकथाम के लिए रात्रि गश्त व क्षेत्र भ्रमण करने, लंबित जनशिकायतों एवं आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया। साथ ही शातिर अपराधियों के विरुद्ध गुंडा व गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्रतिदिन बैंक ड्यूटी में जाने वाले कर्मचारियों को ब्रीफ करने व सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता बनाये रखने को कहा। साथ ही सांप्रदायिक भावना भड़काने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने व छोटी-छोटी बातों का संज्ञान लेने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

वहीं एसपी ने मार्ग दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने व अतिक्रमण हटवाने के लिए सभी थाना प्रभारी सहित यातायात प्रभारी को निर्देशित किया। बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करने, वाहन चेकिंग के दौरान आम जनता से अच्छा बर्ताव करने, शस्त्र लाइसेंस धारकों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने, मामलों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कर निस्तारण कराने व बीट प्रणाली को मजबूत करने को कहा। इस दौरान एएसपी केसी गोस्वामी, सीओ सिटी अतुल चौबे, सीओ इकौना एमपी शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed