फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Police found and handed over the lost purse

Shravasti News: खोया पर्स पुलिस ने खोजकर सौंपा

Sat, 29 Jul 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 29 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Police found and handed over the lost purse
श्रावस्ती। पुलिस ने 12 हजार रुपये, एक मोबाइल व अन्य दस्तावेज के साथ रास्ते में गिर गए एक महिला के पर्स को खोजकर उसे सौंप दिया। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऐलहवा के मजरा धोबियन पुरवा निवासिनी एक महिला ने शुक्रवार कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पर्स जानकी नगर जंगल के पास कहीं गिर गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताए गए मार्ग पर तलाशी अभियान चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद महिला का खोया पर्स ढूंढ निकाला। प्रभारी निरीक्षक भिनगा निर्भय नारायण सिंह ने जब महिला को उसका खोया पर्स सुपुर्द किया तो उसका चेहरा खुशी से खिल उठा। पर्स में पैसों के साथ ही उसके अन्य दस्तावेज मौजूद मिले।
विज्ञापन


शांति भंग में दस गिरफ्तार
श्रावस्ती। जिला पुलिस ने अभियान चलाकर अलग अलग थाना क्षेत्रों से दस लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया। साथ ही वाहन जांच अभियान के दौरान 123 वाहनों का ई चालान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन छात्राओं को मिला लखनऊ विवि में प्रवेश
श्रावस्ती। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय भयापुरवा की कक्षा बारह की छात्रा रंजना राना ने लखनऊ विश्व विद्यालय में 5 वीं रैंक प्राप्त की है। जबकि इसी विद्यालय की छात्रा काजल राना ने 18 वीं व प्रतिभा राना ने 19 वीं रैंक प्राप्त की है। इन तीनों छात्राओं को लखनऊ विश्वविद्यालय मे प्रवेश मिला है। इसके लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. अमरनाथ यति व विद्यालय की प्रधानाचार्या कादंबिनी सिंह ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य क कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed