फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Police did mock drill regarding civic elections and festivals

Shravasti News: निकाय चुनाव व त्योहार को लेकर पुलिस ने किया माॅकड्रिल

Tue, 18 Apr 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 18 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Police did mock drill regarding civic elections and festivals
श्रावस्ती। नगर निकाय चुनाव सहित ईद के त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दीं हैं। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में मंगलवार को बलवा ड्रिल व दंगा नियंत्रण उपकरण का अभ्यास कराया गया। इस दौरान एसपी ने आवश्यक टिप्स भी दिए।
विज्ञापन


अलविदा की नमाज, ईद व नगर निकाय चुनाव की चुनौतियों से निपटने के लिए बलवा ड्रिल व दंगा नियंत्रण उपकरण का अभ्यास कराया गया। एसपी प्राची सिंह की उपस्थिति में आयोजित माॅकड्रिल में पुलिस को किसी प्रकार की चुनौतियों से निपटने व समाज को सुरक्षित व भय मुक्त वातावरण देने के लिए अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में सुबह सात बजे से नौ बजे तक अभ्यास कराया गया। करीब दो घंटे चले इस ड्रिल व प्रशिक्षण में सभी पुलिसकर्मियों को बलवाइयों पर पुलिस की तरफ से की जाने वाली कार्रवाई को अलग-अलग टीम बनाकर प्रदर्शित किया गया। इस दौरान मिली खामियों पर एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों से फीडबैक लेकर सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलवा ड्रिल का संचालन एएसपी प्रवीण कुमार यादव ने किया। इस मौके पर सीओ जमुनहा सतीश कुमार शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक कुमार श्रीवास्तव, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित सभी थाना प्रभारी व 250 पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed