{"_id":"6ab3ee25ef51a53550007ef6","slug":"players-displayed-their-prowess-in-kho-kho-shravasti-news-c-104-1-slko1011-123295-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: खो-खो में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: खो-खो में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Wed, 23 Sep 2026 08:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 23 Sep 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
खो-खो प्रतियोगिता के दौरान खेलती छात्राएं।
कटरा। चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज में बुधवार को मंडल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता धूमधाम से संपन्न हुई। प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना के प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेई रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबले का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि राम बिहारी वाजपेई ने खो-खो को भारत का प्राचीन खेल बताया। प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव ने पारंपरिक खेलों के बढ़ते वैश्विक महत्व पर प्रकाश डाला। जिला खेल सचिव आशीष कुमार ने बताया कि पांच विद्यालयों के छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया। विभिन्न वर्गों के मुकाबलों में 19 वर्ष बालक वर्ग में अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज प्रथम और मेजबान कॉलेज द्वितीय रहा। 19 वर्ष बालिका वर्ग में चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज श्रावस्ती ने बाजी मारी, जबकि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भिनगा दूसरे स्थान पर रहा।
इसी प्रकार 14 वर्ष बालिका वर्ग में राम बिहारी कॉलेज प्रथम और जेतवन इंटर कॉलेज द्वितीय रहा। 14 वर्ष बालक वर्ग में ओरीपुरवा स्कूल अव्वल रहा। 17 वर्ष बालक वर्ग में अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संतोष कुमार यादव, अवधेश कुमार चौधरी, अवधेश कुमार त्रिपाठी, जागेश्वर सैनी, रवि कुमार, पंकज कुमार द्विवेदी, विमल मिश्रा, चंद्रिका प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे।