फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Planting of paddy interrupted due to no rain

खिली चटकीली धूप तो और बढ़ी उमस

Mon, 06 Jul 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Planting of paddy interrupted due to no rain
श्रावस्ती। बादलों की लुकाछिपी का खेल जारी है। चिलचिलाती धूप व पुरवाई के कारण बढ़ी उमस से जनजीवन बेहाल है। बारिश न होने से जहां धान की रोपाई का काम बाधित हो रहा है, वहीं रोपे जा चुके धान की फसल को बचाने के लिए किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

तराई में सावन मास के पहले दिन सुबह-सुबह घने काले बादल छाए रहे जिन्हें देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो काफी तेज बारिश होगी। बादल देख किसान भी आशान्वित हो गए लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। अचानक चली पुरवाई देखते ही देखते इन काले बादलों को अपने साथ उड़ा ले गई।
विज्ञापन

इसके बाद निकली चटकीली धूप ने लोगों को मायूस कर दिया। इसके साथ ही शुरू हुई बादलों की लुकाछिपी व पूर्वा हवा चलने के कारण उमस काफी बढ़ गई है। ऐसे में लोगों को पंखों के नीचे भी न सिर्फ पसीने से तरबतर देखा गया बल्कि घर से बाहर निकलने वाले लोग गर्मी से बेहाल नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सावन मास के पहले दिन ही बादलों के दगा दे जाने से किसानों के चेहरे की हवाइयां उड़ने लगीं। बादलों की बेरुखी के कारण जहां धान की रोपाई का काम अब बाधित हो रहा है, वहीं अब जिन किसानों ने धान की रोपाई कर ली है उनके सामने अपनी फसल को बचाने के लिए समस्या उत्पन्न हो रही है। किसान रोपे गए धान को बचाने तथा धान की रोपाई के लिए पंपिंग सेटों का सहारा लेने को विवश हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed