{"_id":"610587f88ebc3eb9ec2726fb","slug":"plantation-program-organized-in-sanjay-park-of-ikauna-srawasti-news-lko5893416160","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकौना के संजय पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकौना के संजय पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। इकौना के संजय पार्क में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सीओ इकौना मौजूद रहे। जिन्होंने मौके पर विभिन्न प्रजाति क पौधों का रोपण किया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी इकौना डॉ. एमपी शर्मा ने कहा कि आज मानव दोनों हाथों से प्राकृतिक संपदाओं का दोहन कर रहा है। इससे प्राकृतिक संतुलन दिन प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है। हरे वृक्षों की अंधाधुंध कटान से ग्लोबल वार्मिंग की समस्या बढ़ती जा रही है। इससे बचने के लिए पौधरोपण को बढ़ावा देना होगा। वन ही जीवन का आधार हैं। बिना वन के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। वृक्ष हमें प्राण वायु देने के साथ प्रकृति में व्याप्त कार्बन डाई आक्साइड सहित अन्य जहरीली गैसों को ग्रहण कर हमें स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं। इसलिए हमें बेहतर भविष्य के लिए वनों को संरक्षित करना होगा।
हरे भरे वृक्ष धरती का गहना है। इसे बचाए रखने के लिए आवश्यक है कि हर व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम पांच वृक्ष अनिवार्य रूप से लगाए। आज हर तरफ लोग हरे वृक्षों को किसी न किसी रूप में काट रहे हैं। इससे धरती की हरियाली मिट रही है। इसे बचाए रखने की जिम्मेदारी सिर्फ वन विभाग की ही नहीं हम आपकी भी है। ऐसे में जब भी मौका मिले पौधरोपण अवश्य करें। इस दौरान उन्होंने पीपल, बरगद, कदंब, अशोक व चितवन सहित अन्य प्रजाति के पौधों का रोपण कर धरती की हरियाली बनाए रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर काफी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। (संवाद)