फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Plant 42,64,558 saplings till August 15

Shravasti News: पंद्रह अगस्त तक रोपित करें 42,64,558 पौधे

Wed, 19 Jul 2023 06:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 19 Jul 2023 06:05 PM IST
विज्ञापन
Plant 42,64,558 saplings till August 15
जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में बोलीं डीएम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। जिले में लक्ष्य की तुलना में सवा लाख से अधिक पौधे रोपित किए जाने हैं। ऐसे में सभी विभागाध्यक्ष आपस में सामंजस्य बैठा कर 15 अगस्त तक यह लक्ष्य पूरा करें। ताकि जिले में हरियाली लाने का सपना पूरा हो सके। ये बातें बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में डीएम ने कहीं।
बैठक में डीएम कृतिका शर्मा ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में शासन की ओर से जिले में 41,37,100 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके सापेक्ष हमारा प्रयास होगा कि हम 22 जुलाई से 15 अगस्त के बीच वृहद स्तर पर अभियान चला कर 42,64,558 पौधे रोपित कर जिले में एक कीर्तिमान स्थापित करें।
विज्ञापन

22 जुलाई को समूचे जिले में एक साथ 35,71,319 पौधों का रोपण किया जाएगा। जबकि 15 अगस्त को 6,93,239 पौधे रोपित होने हैं। इसके लिए जिन विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह आपस में सामंजस्य बैठा कर लक्ष्य पूरा करें। जिन विभागों को पौधरोपण करना है, वह उसकी कार्ययोजना बना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। पौधरोपण के एक सप्ताह के अंदर उनकी जियो टैगिंग भी कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरीतिमा संवर्धन के प्रति जागरूकता के लिए एक हेक्टेयर क्षेत्र में नंदन वन की स्थापना कर पौधारोपण किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक हेक्टेयर क्षेत्र में ग्राम वन की स्थापना होगी। बैठक का संचालन डीएफओ डीएन सिंह ने किया। इस दौरान सीडीओ अनुभव सिंह, एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा, उप निदेशक कृषि कमल कटियार, सीवीओ डाॅ. मानव, सीओ भिनगा अतुल चौबे सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व दोनों नगर के ईओ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed