फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Piles of garbage scattered everywhere; people are troubled.

Shravasti News: जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, लोग परेशान

Tue, 21 Jul 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 21 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Piles of garbage scattered everywhere; people are troubled.
पावर हाउस के निकट लगा कूड़े का ढेर।
श्रावस्ती। भिनगा नगर क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। नालियों की सफाई में खानापूर्ति से लोग गंदगी और दुर्गंध में जी रहे हैं। खैरी मोड़ से ईदगाह तिराहे तक कई स्थानों पर कूड़े के ढेर हैं। सफाई कर्मी नालियों से कूड़ा निकालकर सड़क किनारे छोड़ देते हैं, जो वापस नालियों में चला जाता है। बारिश में यह कूड़ा सड़क पर फैलकर कीचड़ का रूप ले लेता है। गिनी चुनी गलियों को छोड़कर अन्य मोहल्लों में नियमित सफाई नहीं होती। जल निकासी व्यवस्था न होने से केनरा बैंक और नई बाजार में जलभराव रहता है। संतोष साहू, राजाराम विश्वकर्मा, सतीश कुमार, इरफान और झब्बू सहित स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्लों में सफाई यदाकदा ही होती है। जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

पावर हाउस के निकट लगा कूड़े का ढेर।

पावर हाउस के निकट लगा कूड़े का ढेर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed