फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Photographed by feeding bananas to Champakali-Jaimala

Shravasti News: चंपाकली-जयमाला को केले खिला खिंचवाई फोटो

Mon, 08 May 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 08 May 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Photographed by feeding bananas to Champakali-Jaimala
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में हाथी के बारे में जानकारी प्राप्त करतीं छात्राएं। -संवाद
श्रमिकों की बेटियों ने देखा कतर्नियाघाट की प्राकृतिक सुंदरता का नजारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसीबहराइच। विहान आवासीय बालिका विद्यालय के सात सदस्यीय दल ने कतर्नियाघाट के प्राकृतिक सौंदर्य और जंगल में स्वछंद विचरण करते हुए वन्य जीवों को देखने के रोमांच का अनुभव लिया ।

लखनऊ विश्व विद्यालय के समाज शास्त्र विभाग की ओर से संचालित और श्रम विभाग द्वारा वित्त पोषित इस विद्यालय में श्रमिक वर्ग के लोगों की 100 बालिकाएं कक्षा 05 से कक्षा 08 तक की शिक्षा ग्रहण करती हैं। कतर्नियाघाट की यात्रा में स्कूल वार्डन प्रिया प्रसाद एवं बालिकाओं में काॅजल पांडे, कैंडिल सोनी, मानसी पांडे, प्रियांसी उपाध्यय एवं कौशकी पांडेय को मोतीपुर इको पर्यटन परिसर में लगे 560 वर्ष पुराने साल के पेड़ को दिखाया और उनके बारे में जानकारी दी गई। इन लोगों ने राजकीय हथिनियों चंपाकली और जयमाला को पांच दर्जन केले खिलाए और उनके साथ चित्र खिंचाए, फिर सभी ने घड़ियाल सेंटर पहुंच कर इंटरप्रिटीशन सेंटर में वन्य जीवों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। सभी ने बोटिंग के दौरान गेरुआ नदी में मगरमच्छ, घड़ियाल व अठखेलियां करती डाॅल्फिन देख बच्चे रोमांचित हुए। इस मौके पर कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष लखमानी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed