फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   People queued up for hours for urea and returned empty handed

Shravasti News: यूरिया के लिए घंटों लगाई लाइन, लौटे खाली हाथ

Sun, 31 Aug 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 31 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
People queued up for hours for urea and returned empty handed
सहकारी समिति कल्याणपुर के बाहर लगी भीड़ - संवाद
गिरंट बाजार/तुलसीपुर/वीरपुर। तराई में यूरिया का संकट थम नहीं रहा है। शनिवार को दर्जनों समितियों से यूरिया नदारद रही, किसान समिति का चक्कर काटते नजर आए। वहीं, जिन समितियों पर खाद बंटी, वहां किसानों का भारी हुजूम उमड़ा, सैकड़ों किसानों को घंटों लाइन लगाने के बाद भी खाली हाथ घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन



गिलौला विकासखंड के इटरौली स्थित पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र पर शनिवार को ताला लटकता मिला और किसान मायूस होकर लौटते दिखे। प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि केंद्र पर यूरिया खत्म हो गई है। दो-तीन दिन में आने पर वितरित की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं धुसवां स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा, ताले ने स्वागत किया। पास में मौजूद चौकीदार रफातुल्ला ने बताया कि प्रभारी यज्ञराम पाठक नहीं आए हैं और समिति पर यूरिया भी नहीं है। किसानों को तीन दिन बाद आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




खाया धक्का, बहाया पसीना, नहीं मिली खाद
जमुनहा विकासखंड की सहकारी समिति कथरा माफी में शनिवार को खाद का वितरण होता मिला। सैकड़ों किसान धक्का-मुक्की करते नजर आए। इस दौरान खाद खत्म होने से सैकड़ों किसानों को घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ा। सचिव केशव राम वर्मा ने बताया कि 250 बोरी खाद का वितरण किया गया है। वहीं, इकौना की सहकारी समिति कल्याणपुर पर भी खाद लेने के लिए सैकड़ों किसान पहुंचे। कड़क धूप में पसीना बहाने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिली। एडीओ ऐजी नानबाबू यादव व सचिव माधवराम ने बताया कि 400 बोरी खाद आई थी, सब बांट दी गई है। आने पर फिर वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed