फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   People on the road protest against power cuts

Shravasti News: बिजली कटौती के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, प्रदर्शन

Thu, 17 Aug 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 17 Aug 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
People on the road protest against power cuts
बहराइच। जिले में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। बिजली कटौती को लेकर हर तरफ हाय तौबा मची हुई है। कहीं ट्रांसफाॅर्मर दग रहे हैं, तो कहीं जर्जर तार टूटकर गिर रहें हैं। मटेरा कस्बे में एक माह से बाधित चल रही विद्युत कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने उपकेंद्र का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। वहीं विशेश्वरगंज में 10 दिनों से ट्रांसफार्मर न बदलने पर उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। जिले में हो रही बेतहाशा बिजली कटौती से लोगों के सामने इस भीषण चिपचिपाहट भरी गर्मी में पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शहर के गुल्लावीर पावर हाउस से मोहल्ला मंसूरगंज समेत कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति की जाती है। लेकिन हो रही बेतहाशा बिजली कटौती ने इस चिपचिपाहट भरी गर्मी में लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मोहल्लेवासियों के सामने सबसे ज्यादा परेशानी पेयजल को लेकर उठानी पड़ रही है। वहीं सिविल लाइंस बिजली उपकेंद्र से संचालित फायरस्टेशन के पास स्थापित ट्रांसफाॅर्मर माह के अंतराल में 12 बार जल चुका है। विद्युतकर्मी ट्रांसफार्मर को बदलते-बदलते परेशान हैं, लेकिन कर्मियों को बार-बार मिल रहे जर्जर ट्रांसफाॅर्मर से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में इस ट्रांसफाॅर्मर से आपूर्ति होने वाले तीन मोहल्ले की करीब 25 हजार से अधिक की आबादी इस भीषण गर्मी में पेयजल को लेकर परेशान है।
विज्ञापन

मटेरा कस्बे की बिजली व्यवस्था गर्मी शुरू होते ही बदहाल है। यहां दिन से लेकर रात तक हो रही बेतहाशा बिजली कटौती ने लोगों को इस भीषण गर्मी में जीना मुहाल कर दिया है। कस्बा स्थित सरैया गांव में लगा ट्रांसफार्मर एक माह में तीन बार जल चुका है। जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं कस्बा स्थित ग्राम पंचायत असवा मोहम्मदपुर में एक माह से बिजली व्यवस्था ठप है। इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा बृहस्पतिवार को सड़कों पर फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राॅली मटेरा उपकेंद्र पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए उपकेंद्र का घेराव शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि एक माह से गांव की बिजली व्यवस्था पंगु है। बार-बार टूट रही लाइन को जोड़ने के नाम पर उपकेंद्र के लाइनमैन बिना अवैध वसूली के लाइन नहीं जोड़ते हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटती है, तो सभी मार्ग जामकर प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

नानपारा नगर पालिका में आठ घंटे मिल रही बिजली
नपाप नानपारा कहने को तो आदर्श नगर पालिका की श्रेणी में आता है। लेकिन यहां हो रही बेतहाशा बिजली कटौती ने लोगों को इस भीषण गर्मी में परेशान कर रखा है। स्वतंंत्रता दिवस के मौके पर भी विभाग की ओर से बेतहाशा बिजली कटौती किए जाने पर उपभोक्ताओं का राष्ट्रपर्व मनाने का उल्लास फीका दिखाई दिया। उपभोक्ताओं का कहना है कि चार माह से बिजली व्यवस्था चरमराई है। दिन से लेकर रात तक बेतहाशा कटौती की जा रही है। कहने को तो यहां 22 घंटे का आपूर्ति का रोस्टर है। लेकिन रोस्टर के सापेक्ष महज सात से आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली कटौती के दौरान एसडीएम का फोन बंद हो जाता है। उपकेंद्र के जेई से अगर बात होती भी है, तो सही तरीके से जवाब नहीं दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों का है खराब हाल
यही हाल जिले के हुजूरपुर, ब्लाक बाबागंज के कस्बा चरदा, महसी, मिहींपुरवा, गायघाट समेत अन्य गांव का है। यहां के ग्रामीणों दिन रात हो रही बेतहाशा बिजली कटौती से परेशान है। तहसील महसी के उर्रा बाजार में बीते सोमवार से बिजली गायब है। बृहस्पतिवार को भी बिजली की आपूर्ति ठप रहने से लोगों के सामने पेयजल की समस्या बनीं हुई है। उपकेंद्र के अधिकारी का फोन नहीं उठने से लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
................................................
विशेश्वरगंज में 10 दिन से खराब है ट्रांसफाॅर्मर, ग्रामीणों का प्रदर्शन
विकास खंड विशेश्वरगंज में 10 दिन से ट्रांसफाॅर्मर खराब है। बृहस्पतिवार को ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदले जाने पर गुस्साए ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर पंहुचकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि उपकेंद्र के अधिकारियों की लापरवाही के चलते 10 दिनों से ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा है। ऐसे में क्षेत्र के उपभोक्ताओं का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर तत्काल ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला जाता है, तो सभी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर देंगे। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद यादव, राम मगन, महादेव, राधादेवी, अनोखी लाल, श्याम नारायण आदि मौजूद रहे।


ओवरलोड की समस्या से हो रही है परेशानी
कहीं-कहीं ओवरलोड की समस्या से ट्रिपिंग हो रही है। उपभोक्ता लोड से अधिक बिजली का भार ट्रांसफार्मरों पर डाल रहे हैं। हालांकि उपभोक्ताओं को कोई परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। बिजली कर्मचारी पूरी सजगता के साथ कार्य कर रहें हैं।
-सुरेश कुमार,अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed