फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   People are looking at history, predicting the future of the party

लोग इतिहास देख लगा रहे पार्टी के भविष्य का अनुमान

Mon, 10 Jan 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
People are looking at history, predicting the future of the party
श्रावस्ती। चुनाव आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा की जा चुकी है। जबकि किसी भी दल ने अपने प्रत्याशी के नामों की घोषणा नहीं की है। इसके बाद भी चुनावी गुणा गणित लगाने वाले लोग इतिहास के आइने में देखकर कौन सी सीट इस बार किस पाले में जाएगी। इसकी चर्चा बाजारों व चाय-पान की दुकानों में करते लोग देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनावी गुणा गणित व भविष्य में आने वाले परिणाम पर भी चर्चा का दौर शुरू हो गया है। चौराहों पर बैठा हर व्यक्ति अपने पसंदीदा पार्टी व व्यक्ति के पक्ष में तर्क प्रस्तुत करता हुआ दिखता है। यहां तक कि कुछ चुनावी पंडित इतिहास के आइने में देख कर भविष्य में कौन से दल के सदस्य किस विधानसभा की रहनुमाई करेंगे इसका दावा प्रस्तुत कर रहे हैं। यदि चौराहों पर बैठे स्थानीय राजनीतिक पंडितों पर गौर करें तो विधानसभा के लिए हुए पहले आम चुनाव 1952 व 57 में भिनगा व इकौना विधानसभा के लिए संयुक्त मतदान हुआ था। इन दोनों चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराया था।
विज्ञापन

1962 में स्वतंत्र पार्टी ने दोनों सीटों पर कांग्रेस को झटका दे दिया था। वहीं 67 के चुनाव में जनसंघ हीरो बन कर उभरी, लेकिन 69 में फिर से उप चुनाव हो जाने पर भिनगा में तो कांग्रेस की वापसी हो गई। जबकि इकौना विधानसभा क्षेत्र में जनसंघ ने अपना कब्जा कायम रखा। 1974 में स्थिति बदली। भिनगा में जनसंघ तो इकौना में कांग्रेस ने बाजी मारी। इसके बाद देश में आपात स्थिति लगने के बाद दोनों सीटों पर जनसंघ का कब्जा एक बार फिर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 1980, 85 व 89 तक भिनगा में वोटरों ने निर्दल प्रत्याशियों पर भरोसा किया। जबकि 80 व 85 में इकौना में कांग्रेस व 89 में भाजपा का दबदबा रहा। 1991 से लेकर 2002 तक फिर सूरत बदली। राम मुद्दे के कारण दोनों सीटों पर भाजपा का कब्जा रहा। वहीं 2007 के विधानसभा चुनाव में वोटरों का मन फिर बदला। दोनों विधानसभाओं पर बसपा का परचम लहराने लगा। अब परिसीमन के बाद स्थितियां बदली-बदली नजर आ रही हैं।

इकौना विधानसभा का नाम बदल कर श्रावस्ती विधानसभा कर दिया गया। वहीं भिनगा विधानसभा में पूर्व चर्दा विधानसभा के कई कानूनगो सर्किल को जोड़ दिया गया है। इसी के बाद वर्ष 2012 में इकौना विधानसभा क्षेत्र आरक्षित के स्थान पर श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र सामान्य बना। जिस पर पहली बार सपा का कब्जा हुआ। वहीं भिनगा में भी सपा ने जीत हासिल की। इसके बाद वर्ष 2017 में जहां श्रावस्ती विधानसभा सीट भाजपा के खेमे में पहुंची तो भिनगा विधानसभा सीट पर बसपा काबिज हुई। इसी इतिहास के आइने में अटकलों का बाजार गर्म है। किस दल का किस सीट पर कब्जा होगा। यह तो समय के गर्भ में है। लेकिन चुनावी गुणा गणित लगाने वालों के लिए यह एक बेहतर मुद्दा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed