फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Passengers being fearlessly carried in tractor-trolley

Shravasti News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में बेधड़क ढोई जा रहीं सवारियां

Sun, 27 Nov 2022 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Passengers being fearlessly carried in tractor-trolley
ट्रैक्टर ट्राली व भारवाहनों पर डोई जा रही सवारियां - फोटो : SRAWASTI
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। शासन की ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवारी बैठाने वालों पर सख्ती करने व उनसे जुर्माना वसूल करने का आदेश जारी किया गया था। इसके बाद भी इसका अनुपालन होता नहीं दिख रहा है। आदेश को धता बता ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बेखौफ सवारियां ढोई जा रही हैं।
विज्ञापन

यातायात पुलिस नवंबर का महीना यातायात माह के रूप में मना रही है। इसका कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए पुलिस द्वारा लगातार वाहनों की जांच कर उसका चालान व उनको सीज भी किया जा रहा है। इसके बाद भी नियमों की अवहेलना जारी है। लोग यातायात नियमों का अनुपालन करने में रुचि नहीं दिखा रहे।
विज्ञापन

बहराइच के दरगाह शरीफ सहित सोनवा थाना क्षेत्र के दिकौली स्थित बड़े पुरुष मजार पर प्रत्येक रविवार को हजारों लोग जियारत के लिए जाते हैं। यहां आने के लिए लोग पैसा बचाने के चक्कर में बस, जीप, कार नहीं बल्कि ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप व डीसीएम सहित अन्य भार वाहनों का सहारा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा ही कुछ नजारा भिनगा-बहराइच फोरलेन सहित बहराइच-जमुनहा मार्ग पर देखा जा सकता है। जहां आदेश को ताक पर रख बेखौफ ट्रैक्टर-ट्रॉली व भार वाहनों से सवारियां लाई जाती देखी गई। इस दौरान लोगों में न तो खुद की चिंता दिखी और न ही पुलिस का खौफ ही। लोग पुलिस की सख्ती के बाद भी नियम तोड़ते दिखे।

इस बारे में एएसपी प्रवीण कुमार यादव बताते हैं कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि अभियान चलाकर ऐसे वाहनों की जांच करें। यदि ट्रैक्टर-ट्रॉली अथवा भार वाहनों पर यात्री बैठे मिले तो उनके विरुद्ध कार्रवाई कर जुर्माना वसूल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed