फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   panchayat by-election

बालापुर में तीरथराम व मनवरिया भोजा में सालमा बनी प्रधान

Wed, 05 Feb 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
panchayat by-election
श्रावस्ती। जमुनहा के बालापुर व मनवरिया भोजा में प्रधान पद के लिए हुए चुनाव का परिणाम बुधवार घोषित किया गया। बालापुर में तीरथराम तो मनवरिया भोजा में सालमा प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुई। इन पदों के लिए तीन फरवरी को मतदान कराया गया था। इसके अलावा 24 अन्य रिक्त पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होने के कारण सभी विजयी दावेदारों को प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन

जमुनहा विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत बालापुर के ग्राम प्रधान राजितराम व मनवरिया भोजा की ग्राम प्रधान आयशा बेगम की मौत कुछ दिन पूर्व हो गई थी। इससे दोनों पंचायतों में प्रधान पद रिक्त चल रहे थे। बालापुर अन्य पिछड़ा वर्ग व मनवरिया भोजा महिला वर्ग के लिए आरक्षित था।
विज्ञापन

दोनों पदों पर तीन फरवरी को मतदान कराया गया था। मतों की गणना बुधवार को हुई। इस दौरान जमुनहा के बालापुर में तीरथ राम यादव, सतीश कुमार यादव व सुभाष वर्मा चुनाव मैदान में थे। यहां कुल 1351 मत थे। इनमें से 887 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के दौरान तीरथराम यादव को मत 299 को मिले। सतीश कुमार को 293 तो सुभाष वर्मा को 283 मत मिले। 12 मत अवैध घोषित हुए। ऐसे में तीरथ राम यादव को छह मतों से विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मनवरिया भोजा में ग्राम प्रधान पद के लिए सालमा व नसरीन चुनाव मैदान में थे। यहां कुल 2144 मत थे। जिनमें से 1258 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के दौरान सालमा को 680 मत मिले। जबकि 555 मत नसरीन को मिले। वहीं 23 मत अवैध घोषित हुआ। ऐसे में सालमा 125 मतों से विजयी घोषित की गई।
जिन्हें आरओ अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत श्रीकांत दुबे, एआरओ सीडीपीओ भिनगा अभिषेक मिश्रा, एसडीएम जमुनहा आरपी चौधरी ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर तहसीलदार जमुनहा नारायण सिंह, तहसीलदार इकौना एसडी पांडेय, खंड विकास अधिकारी जमुनहा डॉ. जितेंद्र नाथ दूबे, एडीओ कोआपरेटिव पन्ना लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इकौना के वार्ड संख्या 97 चक्र भंडार में क्षेत्र पंचायत सदस्य पिछड़ा वर्ग महिला रही रजिया व सिरसिया के लक्ष्मनपुर बाजार वार्ड संख्या 84 की महिला वर्ग क्षेत्र पंचायत सदस्य शांती देवी की मौत हो जाने से यहां बीडीसी का पद रिक्त हो गया था। इस पर आम सहमति बन जाने के कारण यहां प्रत्याशी निर्विरोध पहले ही चुने जा चुके है।

इसी तरह इकौना के अंधरपुरवा, इकौना देहात, खरगौरा बस्ती, चैनपुर वीरान, जगरावल गढ़ी, टंड़वा महंथ, सौरूपुर, गिलौला के खसैराकला, अकारा, सेहनिया, औरैया टिकई, जमुनहा के शिकारी चौड़ा, देवरनिया, पटपरगंज, श्रीनगर, गजोबरी, लालपुर हरीडीह, खलीफतपुर, सिरसिया के दुर्गापुर, भचकाही व हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के परशुरामपुर में ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त थे। यहां भी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। इन सभी को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed