{"_id":"61d7310aa3c40854995e35ed","slug":"paddy-is-not-being-weighed-without-money-srawasti-news-lko6123274121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना पैसे के नहीं हो रही धान की तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना पैसे के नहीं हो रही धान की तौल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। धान क्रय केंद्र पर किसानों से धन उगाही की जा रही है। इससे नाराज भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जमुनहा के धान क्रय केंद्र हुसैनपुर खुरहुरी पर धरना दे रहे थे। सूचना के बाद बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी जमुनहा व सीओ को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन भी सौंपा।
हुसैनपुर खुरहुरी में धरना दे रहे किसानों का आरोप है कि खाद्य एवं विपणन विभाग द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र कल्यानपुर में केंद्र पर मनोहरापुर निवासी तुंगनाथ पुत्र नानबच्चा धान बेचने गए थे। जहां पर मौजूद टोकन देने वाले व्यक्ति द्वारा उनसे पैसा मंगा जा रहा था। जिसकी जांच करने, बाहर से सस्ता चावल व धान खरीद कर एफसीआई को बेचने, केंद्र पर खरीदा गए धान की उठान नहीं होने तथा मिल मालिकों के क्रय-विक्रय की जांच को लेकर भाकियू कार्यकर्ता तीन दिन से क्रय केंद्र पर धरना दे रहे हैं।
ऐसे में किसानों ने उपजिलाधिकारी जमुनहा सौरभ शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी व सीओ सिटी अतुल कुमार चौबे को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उनका कहना है कि टोकन जनरेट होने के बाद ही किसानों का धान खरीदा जाए। किसान धान उठान का इंतजार नहीं करेंगे। जिन केंद्रों पर टोकन रिजेक्ट किया गया है वहां पुन: किसानों का धान खरीदा जाए। इसके साथ ही इकौना तहसील के केंद्र मोहनीपुर, कल्यानपुर एवं सहकारी समिति खुरुहरी हुसैनपुर पर बेचे गए धान के किसानों की खेतौनी की जांच की जाए। इस मौके पर सोनवा प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार शर्मा पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ मौजूद रहे।