फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Our situation is better than other countries due to lockdown

लॉकडाउन लगने से हमारी स्थिति अन्य देशों से बेहतर

Sat, 18 Jul 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Our situation is better than other countries due to lockdown
श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार शाम श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ने की। इस दौरान मुख्य रूप से मोहनलालगंज के सांसद व अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं व समर्थकों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।
विज्ञापन

श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की जो छवि दुनिया में है उससे हर देशवासी गौरवान्वित है। आज पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी का शिकार है। कोरोना ने कई देशों की रीढ़ तोड़ दी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी की ओर से देश में समय से लॉकडाउन लगाने के कारण हमारी स्थिति अन्य देशों से बेहतर रही। कोरोना काल में मोदी सरकार के प्रयासों व कार्यों को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सराहा। मोदी सरकार ने प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने, किसान सम्मान निधि का भुगतान, गरीब कल्याण योजना के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त राशन, जनधन खातों में आर्थिक सहायता, उज्ज्वला योजना की पात्र गृहणियों को मुफ्त सिलेंडर का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी की प्रेरणा से ही भाजपा कार्यकर्ता प्रवासी श्रमिकों व गरीब परिवारों को राशन, भोजन, मास्क, सैनिटाइजर, चप्पल व अन्य सहायता प्रदान कर उनके परिवार के रूप में खड़े रहे। इसकी अंतर्राष्ट्रीय मंच से सराहाना भी हुई है। मोदी ने कोरोना काल में देश के मजदूरों, गरीब परिवारों, किसानों, व्यवसायी वर्ग यहां तक पटरी दुकानदारों की भी चिंता करते हुए 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की।
भाजपा ने बिना भेदभाव और सबका साथ और सबका विकास का नारा देने के साथ बड़े व कड़े निर्णय लिए। जिसमें तीन तलाक, अनुच्छेद 370, राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना, कश्मीर व लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करना, नागरिक संशोधन कानून आदि एतिहासिक फैसले शामिल हैं। देश की सीमाओं की रक्षा को प्रतिबद्ध मोदी सरकार ने चीन से आंख से आंख मिलाकर हर स्थिति से निपटने का संदेश देकर उसको सीमा से पीछे हटने को विवश किया।

वोकल फॉर लोकल के तहत देश के उत्पादों को बढ़ावा देकर देश को आत्म निर्भर बनाने की पहल की। इस दौरान श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडेय, पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजय कैराती, महामंत्री दिवाकर शुक्ला, संजू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed