{"_id":"6935d350b476d06dde00d4bf","slug":"operation-launched-in-search-of-infiltrators-shravasti-news-c-104-1-slko1011-116319-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: घुसपैठियों की तलाश में चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: घुसपैठियों की तलाश में चला अभियान
Mon, 08 Dec 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। फर्जी प्रपत्रों, राशन कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड व वोटर कार्ड आदि बनाने व अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों की तलाश के लिए रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत पुलिस कर्मियों ने जनसेवा केंद्रों, लोकवाड़ी आदि की जांच की और क्षेत्र में डेरा बनाकर रह रहे घुमंतू प्रजाति के लोगों से पूछताछ की।
एसडीएम इकौना पीयूष जायसवाल ने सीओ भरत पासवान व थाना प्रभारी परमानंद तिवारी के साथ इकौना क्षेत्र के जनसेवा व लोकवाड़ी केंद्र पहुंचे। उन्होंने संचालकों से बनाए जा रहे प्रपत्रों की जानकारी ली और रजिस्टरों का अवलोकन किया।
सीओ भिनगा सतीश कुमार शर्मा ने कोतवाली भिनगा, सीओ लाइन आलोक कुमार सिंह ने सिरसिया क्षेत्र व जमुनहा एसडीएम एसके राय ने थाना प्रभारियों के साथ जमुनहा तहसील क्षेत्र के ऑनलाइन सेंटरों की जांच की। पुलिस कर्मियों ने उनके क्षेत्र में डेरा डाल कर रह रहे लोगों के प्रपत्र भी जांचे और आवश्यक जानकारी भी ली।
विज्ञापन
एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि जिले में रोहिंग्या, बांग्लादेशी व अन्य घुसपैठियों को चिह्नित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। साथ ही अवैध रूप से जनसेवा केंद्रों के संचालन या अवैध प्रपत्र बनाने वालों का भी चिह्नांकन किया जा रहा है। सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को निरंतर अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।