फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   open path by consensus

Shravasti News: आम सहमति से खुला रास्ता

Mon, 28 Jul 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 28 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
open path by consensus
श्रावस्ती। भिनगा के शिवाजीपुरम मोहल्ले के लोग आवागमन की समस्या से जूझ रहे थे। पुराना मार्ग होने के बावजूद इसे बंद कर दिया गया था। इस मामले में तहसीलदार भिनगा के आदेश के बाद रविवार को आम सहमति से अवरुद्ध रास्ता खुल गया। अब मोहल्लेवासियों को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन


भिनगा नगर के वार्ड नंबर 15 शिवाजीपुरम के लोगों को आने-जाने के लिए रास्ता नहीं था। अभिलेखों में भिनगा-सिरसिया मार्ग से मोहल्ले में जाने के लिए रास्ता दर्ज है। खतौनी में यह भूमि वसीम व नसीम निवासी नई बाजार के नाम अंकित होने के कारण वे आए दिन रास्ते को बंद करवा देते थे।
विज्ञापन


इसकी शिकायत पर डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने रास्ता खुलवाने की जिम्मेदारी तहसीलदार भिनगा जागृति सिंह को सौंपी थी। तहसीलदार ने प्रार्थना पत्र के आधार पर लेखपाल से रिपोर्ट तलब करने के साथ ही मोहल्लेवासियों को न्यायालय में तलब कर सशपथ बयान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं, नगर पालिका व कोतवाली पुलिस की ओर से भी आख्या मंगाई गई। इसके आधार पर यह प्रमाणित हुआ कि मोहल्ले में जाने के लिए पूर्वजों के समय से रास्ते का प्रयोग हो रहा था। इस पर तहसीलदार ने दावा स्वीकार करते हुए भूस्वामी की ओर से मिले सहमति प्रार्थनापत्र के आधार पर पारंपरिक रास्ते को खोलने का आदेश दिया।


इसके बाद मोहल्लेवासियों के लिए रास्ता खुल गया। डीएम ने बताया कि रास्ता खुल गया है। जल्द ही इसका निर्माण कराकर लोगों को सुगम मार्ग मुहैया करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed