{"_id":"6a8f357ef0d2e956d001b067","slug":"open-junction-box-endangers-the-lives-of-passersby-shravasti-news-c-104-1-srv1004-122670-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: खुले जंक्शन बॉक्स से खतरे में राहगीरों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: खुले जंक्शन बॉक्स से खतरे में राहगीरों की जान
Thu, 27 Aug 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय के पास लगे खंभे में खुले जंक्शन बॉक्स से लटकता तार।
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा में लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे लोगों के लिए आफत बने हुए हैं। इन खंभों में बने जंक्शन बॉक्स के ढक्कन ही गायब हो गए हैं। ऐसे में बिजली के तार बाहर लटक रहे हैं। वहीं, जमीन में लगे जंक्शन बॉक्सों की भी यही स्थिति है। टूटे जंक्शन बॉक्सों की चपेट में आने से कई मवेशियों की जान जा चुकी है। फिर भी पालिका प्रशासन इस समस्या को दूर कराने के लिए कोई ठोस कदम उठाता नजर नहीं आ रहा है।
केस एक
विकास भवन के पास खुला जंक्शन बॉक्स
विकास भवन के निकट सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट का जंक्शन बॉक्स खुला है। साथ ही उसके तार भी बाहर लटक रहे हैं, जबकि यहां से होकर रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। ऐसे में कभी भी अप्रिय घटना होने की आशंका बनी रहती है। फिर भी जिम्मेदार विभागीय अधिकारी व कर्मचारी इसे दूर कराने के लिए कोई पहल करते नहीं दिख रहे हैं।
केस दो
एसपी कार्यालय के पास लटक रहा तार
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास स्ट्रीट लाइट के खंभे से खुला बिजली का तार लटक रहा है। पास ही महिला थाना है, जहां रोजाना सैकड़ों फरियादी पहुंचते हैं। ऐसे में खुले तारों की चपेट में आने से बड़ी घटना की आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन उदासीन बना हुआ है और समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
केस- तीन
कई महीनों से बिखरे हैं तार
दीवानी न्यायालय गेट नंबर एक के पास जंक्शन बॉक्स लंबे समय से टूटा पड़ा है और तार बिखरे हैं। बारिश में करंट उतरने का खतरा बना रहता है। बीते दिनों इसकी चपेट में आने से गोवंश की मौत हुई। नगर पालिका कर्मियों ने गोवंश का निस्तारण कर दिया, लेकिन समस्या नहीं सुधारी। हनुमानगढ़ी मोहल्ले में कुएं के पास भी हाईमास्ट में करंट उतरने से गोवंश की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग समस्या दूर कराने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।