फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Only one positive, four healthy

सिर्फ एक मिला पॉजिटिव, चार हुए स्वस्थ

Sat, 16 Jan 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Only one positive, four healthy
श्रावस्ती। जिले में शनिवार आई रिपोर्ट में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं चार व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ भी हुए हैं। जिन्हें एहतियात बरतने का निर्देश देते हुए घर भेजा गया है।
विज्ञापन

शनिवार को आई रिपोर्ट में सिरसिया के बनगई निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला। जिसे होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां आसपास रह रहे लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। वहीं गिलौला के सिटकहना में एक, भिनगा स्थित एसएसबी कैंप निवासी दो व सिरसिया के परसा देवतहा निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमण से स्वस्थ भी हुए। जिले में अब तक 209501 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 208660 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। जिसमें से 1335 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं कोरोना के चलते अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी हुई है।
विज्ञापन

जिले में मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण के कुल 20 एक्टिव केस हैं। कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 205 पहुंच चुकी है। इनमें से सात कंटेनमेंट जोन अब भी सक्रिय हैं। जिनमें भिनगा में पांच व जमुनहा में दो कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव का कहना है कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए बगैर मास्क घर से बाहर न निकलें। एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed