{"_id":"5dcc3da48ebc3e5b6f4908a0","slug":"one-died-in-road-accident-srawasti-news-lko492068262","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में स्कूटी सवार किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में स्कूटी सवार किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिलौला (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ स्थित गिलौला के बाल्मीकि मंदिर के निकट मंगलवार को स्कूटी सवार किशोर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल किशोर को सीएचसी गिलौला लाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया। यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
वहीं ट्रैक्टर ट्रॉली मालिक के घर पर उलाहना देने गए किशोर के पिता की पिटाई कर दी गई। पीड़ित की तहरीर पर गिलौला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकपुर निवासी दिनेश यादव तिलकपुर मोड़ पर सब्जी की दुकान करता है। जहां उसका पुत्र राकेश (17) बुधवार को दुकान पर बैठा था।
इसी बीच गिलौला निवासी उसका दोस्त अंकित स्कूटी लेकर दुकान पहुंच गया। उसकी स्कूटी लेकर राकेश किसी कार्य से गिलौला बाजार गया था। वापस लौटते समय वाल्मीकि मंदिर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही बाइक सवार से बचने के चक्कर में राकेश स्कूटी से नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन
इससे स्कूटी ट्रैक्टर ट्राली के बीच में घुस गई। हादसे में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी गिलौला ले जाया गया। जहां से चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। बहराइच में इलाज के दौरान राकेश की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पिता दिनेश यादव ट्रैक्टर ट्रॉली मालिक भानु प्रताप निवासी औरैया निधान के घर उलाहना देने गया था।
जहां भानु प्रताप ने अपने साथियों के साथ दिनेश की पिटाई कर दी। पीड़ित पिता दिनेश की तहरीर पर गिलौला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बारे में थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं घटना के समय किशोर ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।